MindYourLogic

100+ Paheliyan to-test your logic |पहेलियाॅं उत्तर सहित आपके दिमागी कसरत के लिए।

About Paheliyan

Paheliyan - हम आपके लिए लेकर आये है, 100+ पहेलियाॅं उत्तर सहित का (100+ Paheliyan with answers) आपके दिमागी कसरत के लिए। जिसमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ पहेलियाॅं-कठीन है। दोस्तो, एक कथन, प्रश्न-या वाक्यांष में छिपे हुए एक दोहरे अर्थ-का सही उत्तर देना ही पहेली (Paheli) कहलाता है। इन पहेलियाॅं को हल करते हुये हमारे दिमाग की कसरत काफी अच्छे से हो जाती है। जो की हमारी Mental Health के लिए जरूरी भी है। तो चलिए देखते है, आप इन 138+ Paheliyan-में से कितनी पहेली (Paheli) का उत्तर दे पाते है।
By Anshul Khandelwal
91.
Paheliyan

रोज शाम को आती हूं मैं- पहेली

रोज शाम को आती हूं मैं,
रोज सवेरे जाती हूं,
नींद न मुझको कभी समझना,
यद्यपि आपको सुलाती हूं।
उत्तर - रात
92.
Paheliyan

बीन लेकर चलता - पहेली

बीन लेकर चलता हूं, पर नहीं मैं सपेरा, दूर दूर की चीज दिखाऊं, नाम बताओ मेरा?

उत्तर – दूरबीन
93.
Paheliyan

मध्य कटे हवा हो जाता - पहेली

तीन अक्षर का मेरा नाम, खाने के आता हूँ काम, मध्य कटे हवा हो जाता, अंत कटे तो हल कहलाता। बताओ बताओ मैं कौन हूँ?

उत्तर - हलवा 
94.
Paheliyan

ऊपर से कुछ हरा पीला- पहेली

ऊपर से कुछ हरा पीला, अंदर से है भरा भरा, छिलका दूर हटा लो जी, बीज नहीं है खा लो जी।

उत्तर – केला
Join MindYourLogic on WhatsApp
95.
Paheliyan

शहर हैं, लेकिन घर नहीं, जंगल हैं, लेकिन पेड़ नहीं - पहेली

मेरे पास शहर हैं,लेकिन घर नहीं। 
मेरे पास जंगल हैं,लेकिन पेड़ नहीं। मेरे पास पानी है, 
लेकिन मछलियाँ नहीं। 
मैं क्या हूँ?
उत्तर: नक्शा
97.
Paheliyan

खाना कभी नहीं खाता वह- पहेली

खाना कभी नहीं खाता वह, और न पीता पानी, उसकी बुद्धि के आगे तो, हार माने ज्ञानी।

उत्तर – कंप्यूटर
98.
Paheliyan

ठेंगा सब दिखलाएं मुझको - पहेली

ठेंगा सब दिखलाएं मुझको,
फिऱ भी नहीं गुस्साता हूं,
कई लोगों के जेब में रहता,
दोस्ती रिश्तों को बढ़ाता हूं।
उत्तर- मोबाइल
Join MindYourLogic on WhatsApp
100.
Paheliyan

एक नारी के बारह बेटे - पहेली

एक नारी के बारह बेटे,
पोते हैं कुल साठ,
हर पोते के साठ है बेटे,
नारी बिल्कुल काठ।
उत्तर - टेप
101.
Paheliyan

अंत कटे तो कल - पहेली

मध्य कटे तो बनता कम, अंत कटे तो कल | लेखन में आती काम, सोचो तो क्या मेरा नाम |

उत्तर – कलम
102.
Paheliyan

देने से घटती नहीं - पहेली

देने से घटती नहीं, करिए जी भर दान, छीने से छिनती नहीं, देते बढता मान ।

उत्तर –विद्या
103.
Paheliyan

कभी नहीं मैं थकती- पहेली

सदा ही मैं चलती रहती, फिर भी कभी नहीं मैं थकती, जिसने मुझसे किया मुकाबला, उसका ही कर दिया तबादला, बताओ तो मैं हूं कौन ?

उत्तर – घडी
Join MindYourLogic on WhatsApp
104.
Paheliyan

टोपी है हरी मेरी - पहेली

टोपी है हरी मेरी, लाल है दुशाला | पेट में अजीब लगी, दानों की माला |

उत्तर – मिर्च
105.
Paheliyan

मैं हूं फांसी का फंदा- पहेली

मैं हूं फांसी का फंदा, मुझसे लगती फांसी नहीं, मगर तुम भी कहलाओगे "साहब", मुझे गले में कसो अगर।
उत्तर- टाई